
(अंतर्कथा रिपोर्ट)
रांची: गुरुवार को ईडी द्वारा सीएम से करीब 10 घंटे तक लंबी पूछताछ की गई थी। इस सब के बीच ईडी की अगली कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसी संभावना है कि ईडी की टीम उनसे फिर पूछताछ कर सकती है। लेकिन इससे सीएम हेमन्त सोरेन के पक्ष में यहां की जनता का समर्थन काफी बढ़ा है।लोगों का हुजूम उनके पक्ष में जुटने लगे हैं।

पूछताछ के बाद सीएम के आवास के पास आज शुक्रवार को जो भारी भीड़ जुटी है हेमंत सोरेन के समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जिस तरह महा जुटान हुआ उससे से हेमन्त सोरेन और उसकी पार्टी की जमीन मज़बूत ही हुई है।

इस महा जुटान में आम आदमी के साथ सत्तापक्ष के विधायकों का भी जुटान लगा रहा। सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास में समर्थकों व कार्यकर्ताओं को संबोंधित किया।उन्होंने अपने संबंधोन में हेमंत सोरेन कहा कि एक- एक आदमी घर से निकले। साजिश का पर्दाफाश करें। झारखंड के लोग झुकना नहीं जानते। कोई हमें गोली- बंदूक से नहीं डरा सकता।
हेमंत सोरेन ने गुरूवार को ईडी से हुई पूछताछ को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि मैंने पूछा जो आरोप लगाया क्या दो साल का है। उन्होंने कहा नहीं पहले का भी है। हमने पूरे सहयोग की बात कही। दूध का दूध पानी का पानी करने को कहा। हमे जांच से गुरेज नहीं।
उन्होंने कहा कि पूरे देश मे सिर्फ गैर बीजेपी राज्यो में ही जांच एजेंसियां भेजी जाती है। धैर्य से इनके षडयंत्र का पर्दाफाश करना है। जब जब जेएमएम पर मुसीबत आई है, हम मजबूत हुए है। संघर्ष हमरा इतिहास है। गुरुजी को भी जेल भेजा गया था। लेकिन कोई दाग उनपर नहीं लगा। वो बेदाग साबित हुए।
उन्होंने कहा कि अब मूलवासी आदिवासियों का राज होगा। हम वीरों के वंशज है। झारखंड के हर प्रमंडल में अमर शहीद है। 20 साल हम बेवकूफ बने। अब इनलोगो को बोका बनाने का समय आ गया। हमारी एकजुटता ही राज्य को बचा सकता है। इन लोगों ने सबको ठगा है। जनता को कर्मचारिंयों को सबका हक मारा है। हमे डराने की कोशिश हुई। लेकिन इन्हें पता नहीं जब हम अंग्रेजो से नहीं डरे तो इनसे क्या डर है।
आप सभी का आभार आपकी एकजुटता से मुझे बल मिलता है। आप साथ दीजिये हर तूफान झेल लेंगे। आप चिंता मत करिए। हर हाल में मूलवासी आदिवासी को एक छत के नीचे आना होगा।
देश का हाल किसी से छिपा नहीं है। षडयंत्र के तहत झारखंड को इन्होंने पिछड़ा बनाया। हमारी नीति ऐसी है की झारखंड दस साल में गुजरात को टक्कर देगा। हमे पता है क्या करना है। बीजेपी वाले एसी में बैठ हमे लूटते है। आपकी एकता देख हम और मजबूती से लड़ेंगे। आप दूर दूर से आये है। इस राज्य की इतिहास अलग है। हम गोली बारूद से नहीं डरते हम तीर धनुष वाले हैं।
बता दें कि सीएम आवास में सत्ता पक्ष के सारे विधायक और हेमंत सरकार के मंत्री भी हैं उनके साथ मौजूद है। सभी विधायकों को फिलहाल रांची में ही रहने का निर्देश दिया गया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
