• Tue. Mar 10th, 2026

हज़ारीबाग: उपायुक्त ने जनता दरबार में आये चार दर्जन से अधिक मामले को धिकारियों को दिया निष्पादन का निर्देश

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 18, 2022

 

उपायुक्त नैंसी सहाय ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। साप्ताहिक आयोजित होने वाले जनता दरबार में जिले वासियों की समस्याओं के निवारण के लिए उपायुक्त के समक्ष लगभग चार दर्जन से अधिक मामलो के आवेदन आए। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं से निष्पादन की आस लिए आए नागरिकों के फरियाद को सुन उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत न्याय संगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त वेश्म में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों द्वारा आम गैर मजुरूआ रास्ता में जबरन मकान बनाने के संबंध में, एलपीसी निर्गत करने के संबंध में, पारिवारिक विवाद निपटारा के संबंध में, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के संबंध में, बरही के कटीयोन में सामुदायिक भवन निर्माण के संबंध में,जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में,पीएम आवास योजना में अनिमियतता के संबंध में,खतियानी जमीं हड़पने के संबंध में, अवैध केवाला बनकर जमीन हड़पने के संबंध में,भू रैयतों का मुआवजा भुगतान करने के संबंध में एवं इस दौरान रोजगार,मनरेगा,भूमि, म्यूटेशन,पेंशन,भूमि अधिग्रहण,आवास, राशन आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन आए तथा उन आवेदनों को मार्क कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के आदेश दिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *