• Tue. Mar 10th, 2026

टुंडी के करमाटांड गांव में मनरेगा कार्य करते एक मजदूर की मौत।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 18, 2022

 

टुंडी :(दीपक पाण्डेय)
टुंडी प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद डाक बंगला के निकट तालाब में मनरेगा योजना के तहत तालाब खुदाई का कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत हो गयी । प्राप्त समाचार के अनुसार टुंडी प्रखंड मुख्यालय से सटे करमाटांड गांव निवासी 48 वर्षीय हेमलाल हांसदा की मौत हो गई।

बताया जाता है कि मनरेगा कार्य करने के दौरान हेमलाल हांसदा का सीने में दर्द होने लगा तो अन्य मजदूरों के द्वारा उसे घर पहुंचाया गया जहां कुछ ही क्षणों में उसकी मौत हो गई। हेमलाल हांसदा की मौत होने पर फिलहाल मजदूरों में भारी रोष देखी जा रही है मजदूरों का आरोप है कि समय पर सही इलाज होता तो उसकी जान बच सकता था। जिला परिषद सदस्या 4 के मीना हेम्ब्रम ने दूरभाष पर संवाददाता को बताया कि टुंडी जैसे पिछड़े क्षेत्रों में मनरेगा का भुगतान काफी विलम्ब से होता है जिससे मजदूरों की स्थिति दयनीय हो गई है।

रांची से लोटते ही पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा दिलाने की हरसंभव प्रयास करूंगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *