
.
रिपोर्ट:-पिंटू यादव
चौपारण: दैहर पंचायत के पथलगड्डा निवासी केदार यादव व उनके परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया गया था। सदर हजारीबाग में ईलाज करवा कर घर लौटे केदार यादव व उनके परिजनों से मिलने समर्थकों संग पथलगड्डा पहुँचे बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव। केदार यादव ने पूर्व विधायक को बताया कि हम जब से भाजपा जॉइन किये है तब से विधायक अकेला यादव के समर्थक बिनोद यादव व नागेंद्र कुशवाहा लगातार धमकी दे रहे थे।

मौका देखकर बिनोद यादव अपने दर्जनों साथियो के साथ मेरे घर मे घुसकर बेरहमी से मारपीट किया और महिलाओं को निर्वस्त्र कर सबको अधमरा कर दिया। रोते बिलखते केदार यादव ने पूर्व विधायक से सुरक्षा की गुहार व बिनोद यादव को सजा दिलाने की बात किया। पूर्व विधायक ने कहा कि केदार यादव व उनके परिजनों के साथ अन्याय हुआ है। बिनोद यादव का गुंडागर्दी अब पथलगड्डा में नही चलेगा।

पूर्व विधायक ने बरही डीएसपी व थाना प्रभारी से नक्सलियों से सांठगांठ के आरोपी बिनोद यादव को अविलंब गिरफ़्तार कर जेल भेजे। इधर दोनो पक्षो द्वारा दिये आवेदन के आधार पर कांड सख्या 358/22 और 359/22 के तहत मामला दर्ज किया है। मौके पर जीप सदस्य राकेश रंजन, सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द साव, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, भाजपा एसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, राजदेव यादव, महामंत्री आशीष सिंह, अरविंद सिन्हा, जन्मजेय सिंह, राकेश पांडेय, बबन सिंह, देवकुमार दाँगी, सुरेश दाँगी, कैलाश पांडेय, बासुदेव दाँगी, अभिमन्यु सिंह, अशोक पासवान, हीरा यादव, रामप्रसाद पासवान, मंतोष सिंह, सतन भुइयं, गोविंद भुइयाँ, देवकी सिंह, रमेश सिंह भोक्ता, निरंजन भोक्ता, संजू भुइयाँ, तालों सिंह, राजदेव भुइयाँ। घायल केदार यादव, रामावतार यादव दोनो पिता जागेश्वर यादव, हरिनारायण यादव पिता केदार यादव, प्रवीण कुमार पिता रामावतार यादव, रमणी देवी पति रामावतार यादव, अंजू देवी पति केदार यादव आदि शामिल है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
