
हजारीबाग : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चट्टी बरियातू में संचालित एनटीपीसी की चट्टी बरियातू कोल माइंस का कोयला ढुलाई का काम दूसरे दिन हीं भू रैयतों के विरोध के कारण बंद रहा! जोरदाग गांव मुंडा टोली के दर्जनों महिला पुरुष भू रैयत स्थनीय रोजगार प्रदूषण नियंत्रण जमीन का मुआवजा भुगतान रोड काली करण आदी मांगो को लेकर 16 नंबर को ग्रामीण ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर उतर आए! जिस कारण कोयला ढुलाई के कार्य उद्घाटन के दूसरे दिन हीं बंद रहा! ग्रामीण भू रैयत संतोष महतो हिरामन महतो अनिल मुंडा कमलेश मुंडा धर्मेंद्र कुमार साव सुरेंद्र साव संजय मुंडा राजेश मुंडा कृष्णा गुप्ता अकलेश पासवान सोनीया देवी अघनी देवी जमनी देवी समेत कई लोग ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर अपनी मांगों को लेकर बैठ गए! ग्रामीण अपनी मांग पुरा नही होने तक सड़क से कोयला ढुलाई के काम को बंद रखने की बात कर रहे थे! इस बाबत ग्रामीण सोनी देवी पेटो पंचायत मुखिया प्रतिनिधी गुरुदयाल साव अनिल कुमार मुंडा अखिलेश कुमार ने कहा कि हम सभी भू रैयत एनटीपीसी चट्टी बरियातू कोल माइंस प्रबंधन को अपनी मांग से अवगत करा दिए हैं! हमारी मांगे पुरा नही होने तक कोयला ढुलाई का काम पुर्ण रूपेण बंद रहेगा! ट्रांसपोटिंग काम रोके जाने की सुचना पर एन टीपीसी चट्टी बरियातू कोल माइंस के यतीश कुमार भू रैयतों से वार्ता करने पहुंचे पर भू रैयत अपनी मांग पुरा नही होने तक ट्रांसपोर्टिंग काम बंद रखने की बात करते रहे! कोयला ढुलाई बंद होने की जानकारी पर एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट टंडवा से भी एनटीपीसी के अधिकारी ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे पर ग्रामीणों ने उनको भी अपनी मांग की दुहाई सुनाई जिसपर सहमति नहीं बन पाई! ज्ञात हो कि एन टी पीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस से 15 नंबर झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर कोयला ढुलाई का काम शुरू किया गया था! जो चट्टी बरियातू कोल माइंस से टंडवा स्थित एन टीपीसी के पॉवर प्लांट में कोयला ढुलाई का कार्य किया जा रहा था!
परियोजना बिस्थापीत गांव चट्टी बरियातू पगार नवाडीह जोरदाग के कई भू रैयतों ने दबे जुबान आरोप लगाया कि भू रैयत अपनी मांग को लेकर कोल माइंस के खनन कार्य को भी बंद कराए थे! नौकरी मुआवजा समेत अन्य मांग करने पर एमडीओ कंपनी ऋत्विक एमआर के द्वारा केरेडारी थाना कांड संख्या 162/2022धारा 323/504/506/34 के तहत तोड़ फोड़ के आरोप में बरियातू गांव निवासी अजय कुमार पिता रमेश महतो कुलदीप कुमार पिता राजेंद्र महतो राजू कुमार पिता भुनेश्वर महतो निर्भय महतो पिता तेजो महतो को जेल भेजवा चुकी है! मुकदमा के भय बस भू रैयत अपने हक अधिकार मांगने से डरते हैं!

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
