• Tue. Mar 10th, 2026

केरेडारी के जोरदाग में आदिवासी क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की मूर्ति का किया गया अनावरण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 15, 2022

 

केरेडारी प्रखंड के ग्राम जोरदाग आगर टोला में पाहन नरेश मुंडा ने फीता काटकर आदिवासी क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर जेएमएम के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया,प्रमुख सुनीता देवी,दक्षिणी क्षेत्र जिला परिषद अनिता सिंह,उतरी क्षेत्र गीता देवी,मुखिया संघ के अध्यक्ष महेश प्रसाद साव,ने बारी बारी से सम्बोधित करते हुए। बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला।श्री बेदिया ने कहा बिरसा मुडा के जीवन से संघर्ष एवं देश प्रेम की भावना की प्रेरणा मिलती है।प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि आदिवासियों को शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक प्रयास करने चाहिए तथा आदिवासी समाज को शिक्षित बनाकर देश की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी चाहिए,और उन्होंने कहा केरेडारी प्रखंड में आदिवासी क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की पहली प्रतिमा का अनावरण किया गया है।वही दक्षणी क्षेत्र जिला परिषद अनिता सिंह ने कहा बिरसा मुण्डा का जन्म 15 नवम्बर सन् 1875 में एक छोटे तथा गरीब किसान परिवार में हुआ था। छोटा नागपुर पठार में निवास करने वाले मुंडा एक जनजातीय समुदाय का हिस्सा हैं,इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा संघर्स समिति के अध्यक्ष अनिल मुंडा,सचिव उमेश मुंडा,कोषाध्यक्ष रमेश मुंडा,उपाध्यक्ष अजय मुंडा,उपसचिव अजय मुंडा,संजय मुंडा के द्वारा रंगा रंग आर्केस्ट्रा कार्यक्रम एंव भव्य मेला का आयोजन किया।मौके पर सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार,विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव,आजसू जिला उपाध्यक्ष भोला महतो आजसू प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ महतो, मुखिया झरीलाल महतो,उप मुखिया कौलेश्वर महतो,पूर्व मुखिया बिरल देवी,सोनू इराकी,बिनोद साव,चांदनी देवी,प्रेम रंजन पासवान,कालो राम,सुनीता देवी,आरती देवी, वर्षा कुमारी ,कन्हाई माली,कृष्णा गुप्ता,संजय साव,सुंदर गुप्ता,किशोर साव,अखिलेश कुमार,हिरामन महतो,सांतोस महतो,शंकर मुंडा मंकुद मुंडा,कृष्णा साव,,संतोष साव,मनोज गुप्ता,नरेश यादव,तेजो महतो,देवनारायण राण,नकुल मुंडाभूखल मुंडा,बंशी मुंडा मिथुन मुंडा,अरुण मुंडा,आदि सैकड़ो लोग शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *