• Tue. Mar 10th, 2026

राजकीय मध्य विद्यालय बरवां में छात्रों के बीच बांटा गया पोशाक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 15, 2022

 

बरकट्ठा।बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरवां राजकीय मध्य विद्यालय में समारोह आयोजित कर छात्रों के बीच पोशाक बांटा गया। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख रेणू देवी, मुखिया इंद्रदेव प्रसाद, प्रधानाध्यापक पवन कुमार ने 60 विद्यार्थियों के बीच वस्त्र (पोशाक) वितरण किया. जिसमें स्कूल के कक्षा एक तथा द्वितीय वर्ग के छात्र छात्राओं को पोशाक दिया गया। प्रमुख रेनू देवी ने विद्यालय के छात्र छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने, साफ सफाई पर ध्यान रखने तथा स्कूल यूनिफार्म में रहने की नसीहत दी. इस अवसर पर उप-मुखिया रेखा देवी, शिक्षक अमलेश्वर दास, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष नारायण प्रसाद, उपाध्यक्ष बेबी देवी, संयोजिका सरिता देवी, ब्रांड एंबेसडर ज्ञानी प्रसाद, दशरथ प्रसाद, बालेश्वर प्रसाद, त्रिभुवन प्रसाद, जागेश्वर रजक, संतोष कुमार दास, गोपेश्वर मंडल,राखी रानी, अरुण मंडल समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *