• Tue. Mar 10th, 2026

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 147 वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें किया याद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 15, 2022

 

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 147 वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई । इस के पश्चात बस स्टैंड स्तिथ भगवान बिरसा मुंडा जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे लगाए गए ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 के दशक में छोटा किसान परिवार में हुआ था । मुंडा एक जनजातीय समूह था जो छोटानागपुर के निवासी थे । बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से मुक्ति पाने के लिए अपना नेतृत्व प्रदान किया । सन् 1894 में मानसून के छोटानागपुर पठार असफल होने के कारण भयंकर अकाल और महामारी फैली हुई थी । बिरसा मुंडा ने अपने लोगों की सेवा की । बिरसा मुंडा को सन् 1900 में आदिवासी लोगों को संगठित देख कर ब्रिटिश सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया । उन्हें दो वर्ष की सजा हुई और 09 जून 1900 को जेल में ही आखरी सांस ली और सदा के लिए अमर हो गए ।
मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार यादव प्रदेश प्रतिनिधि विरेन्द्र कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, साजिद हुसैन, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, अजय गुप्ता, मिथिलेश दुबे, लाल बिहारी सिंह, सुनिल सिंह राठौर, मंसुर आलम, नरेश कुमार गुप्ता, मनोज नारायण भगत, संजय कुमार तिवारी, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, अनिल कुमार उपाध्याय, राजू चौरसिया, सुधीर कुमार पाण्डेय, जावेद इकबाल, सुनिल कुमार ओझा, अनवर हुसैन, कजरू साव, तसलीम अंसारी, विजय कुमार सिंह, असगर अली, सदरूल होदा, काजीम अंसारी, रोहन ठाकुर, अजित कुमार सिंह, अर्जुन सिंह, राशीद खान, सैयद अशरफ अली, राम अनुज सिंह, कृष्णा कुमार, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, मुस्ताक अंसारी, गोस्वामी सरस्वती गीरी के अतिरिक्त कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *