• Tue. Mar 10th, 2026

कोबरा वाहिनी 203 के जवानों ने पेश की मिशाल, सफाईकर्मी की पुत्री के शादी में पहुंचकर सौपे 51 हजार रुपये नगद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 15, 2022

 

संवाददाता : बरही

बरही कोबरा वाहिनी 203 के जवानों ने इंसानियत व मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण देते हुए सोमवार को रसोईया धमना गांव पहुंचे। जहां उनके यहाँ एक सफाई कर्मी की पुत्री के विवाद की शहनाई बज रही थी। इस दौरान उन्होंने काफी गंभीरता पूर्वक शादी समारोह में शामिल हुए एवं शादी में खर्च करने को लेकर 51 हजार रुपए नगद सहयोग किया। वही पुत्री के लिए एक अच्छा सा उपहार भी भेंट किया। कोबरा के जवान सफाई कर्मी लतीफ मिया के रसोईया धमना सोमवार की शाम कोबरा के सबइंस्पेक्टर सह कोबरा के पीआरओ पंकज कुमार यादव के नेतृत्व में पहुंचे एवं उन्हें सहयोग किया। साथ ही सफाई कर्मी की पुत्री विवाह की मंगल कामना किया। साथ ही उन्होंने कहा कि और लोग सहयोग कर रहे है, जैसे ही आ जायेगा वे अपने सफाई कर्मी को और सहायता राशि सहयोग करेंगे। मौके पर कोबरा के दर्जनों जवान मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *