• Sat. Mar 7th, 2026

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में किया गया फर्जी चैक लाभुकों के बीच वितरण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 2, 2022

 

संदीप पांडेय।

टाटीझरिया- प्रखण्ड के डूमर पंचायत में झारखंड सरकार मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के 3 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम झारखण्ड के संपूर्ण जिले के प्रखंडो में चलाया जा रहा है। जो सिर्फ फॉर्मेलिटी के तौर पर निभाया जा रहा है। लाभुकों को दिग्भर्मित किया जा रहा है।

पूर्व में लगाया गया शिविर के दौरान अब तक टाटीझरिया प्रखंड में कई ऐसे लाभुक है जिन्हें योजना तो स्वीकृति की गई लेकिन अब तक लाभ नही मिल पाया। वही बता दे कि चैक जो वितरण 20000 रुपये राशि का फूलो झानो आशीर्वाद योजना के सौजन्य से किया जा रहा है। लाभुकों को जो टाटीझरिया प्रखण्ड के विडिओ सह सीओ साइनी तिग्गा के हाथों जो चैक वितरण किया गया। वह फर्जी है कारण की अंक में 20000 रुपये राशि लिखा है ।

तो वही शब्दों में चार लाख दस हजार रुपये मात्र लिखा है। इस प्रकार के चैक को पा लाभुकों ने नाराजगी जताई ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *