• Thu. Apr 2nd, 2026

मोरबी पुल हादसे में अब-तक 132 की मौत,अपने अंतिम चरण में पहुंचा रेस्क्यू ऑपरेशन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 31, 2022

 

*न्यूज़ हाइलाइट*

crescent ad

*मोरबी केबल ब्रिज की मरम्मत करने वाली कंपनी पर एफआईआर दर्ज*

*5 सदस्यीय एसआईटी करेगी हादसे की जांच*

*हादसे के 30 सेकंड का वीडियो हुआ वायरल*

*अहमदाबाद :* गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बने केबल सस्पेंशन ब्रिज हादसे में मरने वालों की संख्या 132 हो गई है, वहीं 177 लोगों को बचाया गया है और 19 घालयों को स्थानीय सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस 140 साल पुराने ब्रिज की मरम्मत करने वाली ओरेवा कंपनी और अन्य जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 304, 308, 114 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. मोरबी के इस ऐतिहासिक पुल की मरम्मत और रखरखाव का टेंडर हाल ही में ओरेवा नाम की कंपनी को मिला था. टेंडर की शर्तों के अनुसार कंपनी को मरम्मत के बाद अगले 15 सालों तक इस पुल का रखरखाव करना था. यह केबल सस्पेंशन ब्रिज 7 महीने की मरम्मत के बाद गत 26 अक्टूबर को पब्लिक के लिए खोला गया था. पांच दिन बाद ही 30 अक्टूबर की शाम 6:30 से 7 बजे के बीच पुल टूटने की वजह से बड़ा हादसा हो गया.


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *