• Sun. Feb 15th, 2026

खड़गे ने अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी को किया भंग, बनाई 47 सदस्यों की कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी,झारखंड से अजय कुमार को मिला जगह

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 27, 2022

राँची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनते ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी को भंग कर 47 सदस्यों की कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया है, जो पार्टी के तमाम फैसलों के लिए उत्तरदायी होगी.

पूर्व में 23 सदस्यों की सीडब्ल्यूसी के पास ऐसे ही अधिकार थे.स्टीयरिंग कमेटी में झारखंड से जुड़े तीन नेताओं पूर्व सांसद डा. अजय कुमार, वर्तमान प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के नाम शामिल हैं. स्टीयरिंग कमेटी में शामिल नेताओं के नाम की घोषणा बुधवार की शाम की गई.

स्टीयरिंग कमेटी में झारखंड का प्रतिनिधित्व पूर्व सांसद डा. अजय कुमार कर रहे हैं. मूल रूप से कर्नाटक के रहनेवाले डा. अजय कुमार ने भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद जमशेदपुर को अपनी कर्मभूमि बनाई और वहां से सांसद भी बने. डा. अजय कुमार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इसके अलावा वर्तमान प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय का नाम भी स्टीयरिंग कमेटी में शामिल है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद से ही अविनाश पांडेय झारखंड में बेहद सक्रिय हैं.

झारखंड के लिहाज से जयराम रमेश का नाम भी अहम है. एक वक्त ऐसा भी था जब जयराम रमेश ने जमशेदपुर के निकट सारंडा के जंगलों को अपना कार्यक्षेत्र बनाया था और लगातार इस इलाके में भ्रमण करते रहे थे. उन्होंने सारंडा एक्शन प्लान को धरातल पर उतारने की दिशा में काफी काम किए.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *