• Mon. Jun 1st, 2026

रांची – धनबाद के एसएसपी और सब इंस्पेक्टर अवधेश यादव हाईकोर्ट में हाजिर हुए, जानिए कोर्ट में एसएसपी ने क्या कहा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 20, 2022
crescent ad

 

रांची – झारखंड हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए धनबाद के एसएसपी और सब इंस्पेक्टर अवधेश यादव अदालत में हाजिर हुए. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें शपथपत्र दायर करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए 7 नवंबर की तारीख मुकर्रर की है. अदालत में उपस्थित धनबाद एसएसपी ने कोर्ट में कहा कि अगर अदालत का निर्देश मिलेगा तो वह कोयला रिलीज कर देंगे.प्रार्थी राज चौहान की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत में सुनवाई हुई. पूर्व में इस मामले में सरायढेला के थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने शपथपत्र दाखिल कर बताया था कि जब्त ट्रक को रिलीज कर दिया गया है. लेकिन उन्होंने ट्रक पर लदे कोयले को रिलीज किया गया है या नहीं इसकी जानकारी नहीं दी. इस पर अदालत ने नाराजगी जाहिर की थी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *