• Sun. Feb 15th, 2026

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस गुजरात में,120 देशों के राजदूत के सम्मेलन में लिया भाग,पीएम मोदी से ने भी की मुलाकात

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 20, 2022

 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे को लेकर गुजरात में हैं। पीएम मोदी का आज गुजरात में दूसरा दिन है। पीएम मोदी गुरुवार को गुजरात के केवड़िया में मिशन लाइफ (Mission LiFE) का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री केवड़िया में मिशन प्रमुखों के 10वें सम्मेलन में भाग में भी भाग लिए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) पुस्तिका, लोगो और टैगलाइन के शुभारंभ पर पीएम मोदी के साथ शामिल हुए । इस दौरान 120 देशों के राजदूत भी शामिल थे। आज ही पीएम मोदी तापी के व्यारा (Vyara) में 1970 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

*केवड़िया में गुटेरेस के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता*

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ही शीर्ष नेताओं ने नर्मदा जिले के केवड़िया में द्विपक्षीय वार्ता भी की।

विदित हो कि संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एन्टोनियो गुटेरेस बुधवार को केवडिय़ा पहुंचे हाइ वे भारतीय वायुसेना के विशेष हैलीकॉप्टर चिनूक से केवडिय़ा हैलीपेड पर उतरे यूएनओ महासचिव का स्वागत नर्मदा जिला कलक्टर श्वेता तेवतिया समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने किया और बाद में गरबा व डांडिया रास के साथ परंपरागत तरीके से भी एंटोनियों गुटेरेस का स्वागत वहां किया गया।

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के 120 देशों के राजदूतों की उपस्थिति में केवडिय़ा में लाइफ मिशन का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियों गुटेरेस भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। मिशन लाइफ कार्यक्रम के दौरान लाइफ स्टाइल, हैंडबुक, लोगो फॉर द एन्वायरमेंट टेग लाईन का भी प्रधानमंत्री मोदी के हाथों शुभारंभ किया जाएगा।

*चिनूक हैलीकॉप्टर का मेहमाननवाजी में उपयोग*

विश्वभर में विभिन्न मिशन पर तैनात भारतीय राजदूत व हाई कमिश्नरों की हैड ऑफ मिशन कांफ्रेंस की शुरुआत बुधवार से केवडिय़ा में हुई है। गुरुवार को पीएम के साथ यूएनओ के महासचिव सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा पर जाकर सरदार पटेल को श्रद्धासुमन प्रकट करेंगे। कांफ्रेंस में सभी अति विशिष्ट मेहमानों को केवडिय़ा लाने के लिए बुधवार को भारतीय वायुसेना के चिनुक हैलीकॉप्टर्स का उपयोग किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *