• Sat. Feb 14th, 2026

झरिया प्रेस क्लब द्वारा विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल समितियों को सम्मानित किया गया

Antarkatha Desk's avatar

ByAntarkatha Desk

Oct 17, 2022

← Back

Thank you for your response. ✨

झरिया प्रेस क्लब सभागार में सोमवार को संध्या में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में दुर्गा पूजा के अवसर पर बेस्ट पूजा पंडाल एवं बेस्ट दुर्गा प्रतिमा निर्माण को लेकर पूजा कमेटी सदस्यों को सम्मानित किया गया. प्रेस क्लब झरिया के पदाधिकारियों द्वारा झरिया व आसपास के पूजा पंडाल का निरीक्षण किया गया था.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झरिया के प्रसिद्ध चिकित्सक ओपी अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार ऑब्जर्वर के संपादक गणेश मिश्रा उपस्थित थे. प्रथम स्थान के रूप में श्री श्री मां मंगला चंडी सेवा समिति 4 नंबर टैक्सी स्टैंड मैन रोड झरिया को चयनित कर सम्मानित किया गया. वहीं द्वितीय स्थान पर श्री श्री 108 दुर्गा पूजा सेवा समिति चौथाई कुली तिवारी मंदिर झरिया तथा तृतीय स्थान श्री श्री दुर्गा पूजा समिति बनियाहीर को मिला. वही बेस्ट प्रतिमा का प्राइज श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति इंदिरा चौक फुलारीबाग को प्राप्त हुआ. पाथरडीह दुर्गा पूजा समिति के सदस्य को भी सम्मानित किया गया.

डॉक्टर ओपी अग्रवाल ने कहा कि प्रेस मीडिया बंधुओं के द्वारा पूजा पंडाल समिति को सम्मानित करना सामाजिक दायित्व का निर्वाह है. ऐसे प्रयास से समाज में समरसता आती है. वही संपादक गणेश मिश्र ने कहा कि प्रेस मीडिया के द्वारा सामाजिक कार्यक्रम के तहत दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता बंटी जायसवाल संचालन योगेश सोनी धन्यवाद ज्ञापन कमलेश कुमार ने किया

मौके पर गणेश गुप्ता विवेक अग्रवाल दिलीप भारती रंजीत पासवान सुभाष सिंह रंजीत रवानी वीरेंद्र रवानी दिलीप आडवाणी मिंकी अग्रवाल विजय साहू सहित दर्जनों कमेटी सदस्य उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *