
हज़ारीबाग : विगत 17 सितंबर की शाम को हजारीबाग जिले के टाटीझरिया- दारू सीमाना पर अवस्थित सिवाने नदी पुल पर एक हृदयविदारक भीषण सड़क हादसा हुई। जिसमें 08 जिंदगियां असमय काल के गाल समा गए। गिरिडीह से राजधानी रांची स्थित गुरुद्वारा धार्मिक प्रायोजन (अरदास कीर्तन) के लिए जा रही इस बस में गिरिडीह के ही सिख समुदाय के करीब 52 सदस्य की टीम थी। सिवाने नदी पुल पर अनियंत्रित होकर 52 सदस्यों से भरी है बस खाई में गिर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी ।

इस दर्दनाक भीषण सड़क हादसे की जानकारी जैसे ही हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को हुई उन्होंने मानव्य संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल घटनास्थल पर एंबुलेंस भेजने के लिए विभागीय अधिकारियों से संपर्क साधा और खुद घायलों के पहुंचने से पूर्व ही एचएमसीएच पहुंच गए और हॉस्पिटल को अलर्ट मोड में कर रखा। घायलों के आते ही उनके इलाज़ के लिए विधायक मनीष जायसवाल अपने प्रतिनिधियों की पूरी टीम के साथ सिद्दत से सेवा में तत्पर रहें थे और खुद भाग दौड़ करते दिखे थे। उन्होंने अपनी निजी वाहन से भी घायलों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भेजने का सकारात्मक प्रयास किया था। घायलों की अत्यधिक संख्या और एचएमसीएच में चिकित्सीय लापरवाही को देखते हुए तत्काल बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग के विभिन्न निजी अस्पतालों में भी मरीजों को भेजने में विधायक मनीष जायसवाल ने हरसंभव मदद पंहुचाया था और खुद एचएमसीएच के अलावे आरोग्यम हॉस्पिटल और क्षितिज हॉस्पिटल में घायलों का सुध सशशिर पहुंचकर ले रहें हैं। मृतकों के पोस्टामार्टम से लेकर उनके एचएमसीएच से विदा लेने तक मध्य रात्रि तक वे एचएमसीएच में सिख समुदाय और पीड़ित परिजनों के साथ डटे रहें थे। उनकी इस मानवीय संवेदनशीलता को देख संवेदनशीलता को देख अस्पताल परिसर में उपस्थित हर लोग उनके कायल हो गए।

विशेषकर सिख समुदाय के लोग और पीड़ित के परिजन उनके इस सेवा भाव की भूरी- भूरी प्रशंसा करते नहीं थक रहें हैं ।
विधायक मनीष जायसवाल द्वारा घायलों के इलाज और उनके विशेष मदद हेतु उनके द्वारा किए गए प्रयासों को लेकर सिख समाज, हजारीबाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को विधायक मनीष जायसवाल के कार्यालय कक्ष में उनसे भेंट कर उनके प्रति कृतज्ञता जताई और आभार व्यक्त किया। समाज के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हजारीबाग की ओर से विधायक मनीष जायसवाल के इस नेक और मानवीय पहल के लिए उनका शॉल ओढ़ाकर और समृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। सभी ने ईश्वर से विधायक मनीष जायसवाल के उज्जवल भविष्य और उनके सेवाभाव में उत्तोतर वृद्धि होने की कामना भी की ।
मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि सेवा हमारी पहली प्राथमिकता है और भविष्य में भी रहेगी। इंसान होकर जरूरत के वक्त इंसान के लिए काम आना ही तो इंसानियत है। समाज ने जिस आशा और विश्वास के साथ हमारे कंधे पर समाज की जिम्मेदारी सौंपी है उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करता रहूंगा। मौके पर विशेषरुप गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हजारीबाग के अध्यक्ष अवतार सिंह, उपाध्यक्ष प्रितपाल कालरा, उपाध्यक्ष दीपक पसरिचा, समाजसेवी तनवीर सिंह, कोषाध्यक्ष कवलजीत सिंह, सदस्य अनूप सिंह, राजीव बग्गा, देवेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
