• Sun. Feb 15th, 2026

जिला समाहरणालय के कर्मी (अनुसेवक) के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 9, 2022

 

जिला समाहरणालय के सामान्य शाखा विभाग में अनुसेवक के पद पर कार्यरत भिंसेंट कंडूलना की आकस्मिक मृत्यु हो गई। वे रिम्स, रांची में इलाजरत थे।
इनके असामयिक मृत्यु पर समाहरणालय सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में उपायुक्त नैंसी सहाय समेत अपर समाहर्ता राकेश रोशन, प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार, अनुमण्डल पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार तथा सभी अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित हुए।

कार्यालय कर्मियों ने उनकी याद में दो मिनट का मौन रखकर स्व.भिंसेंट कंडूलना को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
59 वर्षीय स्व.भिंसेंट कंडूलना हजारीबाग के कोर्रा निवासी थे। वे 14 अगस्त 2006 को सेवा में योगदान दिए थे।
मौके पर उपायुक्त ने कहा की स्व. कंडूलना कर्मठ व इमानदार कर्मी थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में हिम्मत प्रदान करें। उन्होने कहा कि प्रशासन उनके परिवार की हरसंभव सहायता करेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *