
उत्तकल मेल बड़कागांव।

बड़कागांव प्रखंड में अश्वनी दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। रविवार देर रात बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने शांति व्यवस्था को लेकर अपने दल बल के साथ प्रखंड के कई गांव में जाकर पूजा पंडालों में हो रही पूजा स्थल का निरीक्षण किया ।इस दौरान श्री तिर्की ने पूजा पंडालों में जाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात करते हुए कई आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं जिसमें शराब से दूर रहने की लोगों को सलाह दी गई है ताकि पूजा में आपस में किसी प्रकार की नोकझोंक मारपीट ना हो। शांति व्यवस्था में शामिल लोगों में मुख्य रूप से एस आई चनेश्वर किस्कु, अजीत सिंह, प्रेम बैठा शैलेंद्र कुमार, जीवन एंग, रुस्तम अली , बाबूलाल चातर, के अलावा मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, भीखन महतो, दीपक दास, गणेश साव, अजीत कुमार, बिगल चौधरी, राजकुमार साव, बालेश्वर कुमार महतो, के अलावा पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
