• Fri. Mar 6th, 2026

अश्विनी दुर्गा पूजा समिति सोनपुरा के तत्वधान में डांस प्रतियोगिता संपन्न।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 3, 2022

 

बड़कागाँव।

बड़कागांव : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम सोनपुरा में दुर्गा पूजा काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है।दुर्गा पूजा के उपलक्ष में समिति के सौजन्य से डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं के द्वारा एक से बढ़कर एक डांस प्रस्तुत किए गए।जिसमें प्रथम स्थान लाकर निवेदिता कुमारी ने कब्जा जमाया।प्रतियोगिता में प्रथम निवेदिता देव, द्वितीय दिव्या कुमारी, तृतीय रोशनी कुमारी चतुर्थ स्थान‌ प्रेरणा कुमारी प्राप्त प्राप्त किया।सभी को समिति के सौजन्य से मुखिया पारसनाथ प्रसाद एवं पंसस रंजीत चौबे‌ के‌ हाथों पुरस्कृत किया गया।मौके पर मुखिया पारसनाथ प्रसाद एवं पंसस रंजीत चौबे ने संयुक्त रूप से कहा कि पर्व त्यौहार में ऐसे प्रतियोगिता का आयोजन करते रहना चाहिए इससे बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालने का एक अच्छा माध्यम है। बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी प्रतियोगिता में शामिल होने के लायक बनते हैं।मौके पर मुख्य रूप से पूजा अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद , सचिव धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष युगल गाना,ग्राम अध्यक्ष ओमप्रकाश , सचिव सचिव विनोद प्रसाद दांगी , कोषाध्यक्ष भोला प्रसाद दांगी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *