
हजारीबाग: हजारीबाग जिला अंतर्गत इचाक प्रखंड में तैलिक साहू समाज के द्वारा गांधी जयंती मनाई गई । इस दौरान दसवीं में अधिकतम अंक लाकर उत्तीर्ण होने वाले छात्रों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया । इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव को आमंत्रित किया गया था । पूर्व मंत्री के द्वारा निर्धारित समय पर पहुंचकर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प माला डालकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । साथ हीं प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने हाथों से पुरस्कार वितरण किया । पूर्व मंत्री ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और देश के भविष्य को संवारना हम सबकी नैतिक जिम्मेवारी हैं । उन्होंने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि अपने बच्चों को अच्छी परवरिश के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाएं ताकि आगे चलकर आपके बच्चे देश का नाम रोशन कर सकें ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
