• Wed. Feb 25th, 2026

डर के साए में ड्यूटी करने को कर्मी मजबूर, कर्मियों को बंधक बना अपराधियों ने की लूटपाट ।

Antarkatha Desk's avatar

ByAntarkatha Desk

Sep 21, 2022

डर के साए में ड्यूटी करने को कर्मी मजबूर, कर्मियों को बंधक बना अपराधियों ने की लूटपाट ।

 

रिपोर्ट : सूरज पासवान

 

झरिया : चोरों के आतंक व डर के साए में बीसीसीएल कर्मी ड्यूटी करने को है मजबूर। चोरों द्वारा लगातार कई बिजली घरों को अपना निशाना बनाते हुए लगभग हजारों की आर्मेचर क्वायल लेकर चलते बनते हैं। विरोध करने पर कर्मियों को चोरों द्वारा जमकर मारपीट भी किया। जिससे डर के साए में ड्यूटी करने को मजबूर हैं। कर्मियों ने आरोप लगाया कि सीआईएसएफ द्वारा नियमित रात्रि गश्ती नहीं की जाती है। जिसके चलते चोरों द्वारा लगातार क्षेत्र में किसी ना किसी बिजली घर को अपना निशाना बनाकर अपनी मानसा में सफल हो जाते हैं। मामला बस्ताकोला क्षेत्र संख्या नौ से जुड़ा हुआ है। केओसीपी अंतर्गत कुइयां दुर्गा मंदिर स्थित बिजली घर में मंगलवार की देर रात्रि लगभग 20 से 25 की संख्या में हरवे हथियार से लैस चोरों ने धावा बोल दिया। वहीं ड्यूटी पर तैनात बीसीसीएल कर्मी उपेंद्र महतो स्वीच मेन सुरेश हांसदा को बंधक बना लिया। तत्पश्चात बिजली घर में लगे ट्रांसफार्मर को पूरी तरह खोलकर बिखेर दिया साथ ही ट्रांसफार्मर में लगे आर्मेचर कव्वाल को पूरी तरह निकाल कर चलते बने । विरोध करने पर चोरों द्वारा कर्मियों को मारपीट भी किया गया। गनीमत है कि किसी को विशेष चोट घाट नहीं लगी। घटना की सूचना पाकर तिसरा थाना प्रभारी अभिजीत कुमार घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली साथ ही ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पूछताछ के लिए थाना में बुलाए। वहीं विद्युत अभियंता रवि राज कुमार ने बताया लगभग सवा लाख की लागत से ट्रांसफार्मर में लगे सामानों का छति किया है। जिसकी लिखित शिकायत तीसरा थाना को दिया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *