
रिपोर्ट : सूरज पासवान

- झरिया:जनता मजदूर संघ महिला मोर्चा के नमीता देवी के नेतृत्व में न्यू मोती नगर के लगभग 45 बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को लेकर चासनाला सेल के कांटा घर के समीप जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि 2018 में संघ के साथ एक समझौता हुआ था जिसमें प्रबंधन के द्वारा अस्वस्थ किया गया था कि लगभग 50 मजदूरों को फेज वाई फेज बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा लेकिन उस वक्त तत्काल में पांच लोगों को रोजगार दिया गया और कहा गया की बारी बारी से 45 लोगों को भी रोजगार दिया जाएगा लेकिन आज लगभग 4 वर्ष होने को आया है अभी तक प्रबंधक झूठा आश्वासन दे रहा है टालमटोल की नीति अपनाए हुए हैं और हम ग्रामीण मजदूरों को ठगने का काम कर रहा है जिसके विरोध में आज हम लोगों ने चक्का जाम किया है अगर हमारी मांग तत्काल पूरा नहीं किया जाता है तो हमारा आंदोलन जारी रहेगा। नमिता देवी ने बताया कि प्रबन्धन के साथ वार्ता विफल रहा । जब तक हमारी मांगे पूरी नही होगी चक्का जाम रहेगा। वही अजय बावरी ने प्रबन्धन को दलित विरोधी बताया और मोतीनगर के दलितों को रोजगार नही दिया जा रहा हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
