• Fri. Mar 6th, 2026

झारखंड में बड़ी संख्या मे जनता आम आदमी पार्टी , केजरीवाल मॉडल के पक्ष में

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 11, 2022

 

उमेश कुमार गिरि:

आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश संयोजक, देवनाथ सिंह ( डी एन सिंह) एक अनुभवी एवं सुलझे हुए ईमानदार राजनीतिज्ञ है। बिहार के सिवान जिले के श्री डी एन सिंह जी 42 वर्षों से सामाजिक सेवा एवं राजनीतिज्ञ ।में सक्रिय है काफी कम उम्र से ही समाज सेवा के क्षेत्र में जुड़ा हुआ इनकी पृष्ठभूमि में परिवार के लोगों से मिली प्रेरणा थी राजनीति में सक्रिय रूप से पंचायत चुनाव के माध्यम से जुड़े जिनकी शुरुआत 2010 मे हुई इसके बाद से दोनों पति पत्नी, मुखिया पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख, उप प्रमुख के चुनाव में लगातार हिस्सा लेते रहे एवं सफलता भी प्राप्त की समाज सेवा के साथ-साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भाग लेने के दौरान इन्हें लोगों की सेवा तथा उनकी समस्याओं समाधान के लिए राजनीतिज्ञ मंच की कमी महसूस हुई राजनीतिक स्तर पर ऐसी समस्याओं को निपटाना आसान है ऐसी सोच लेकर 2018 मे पहली बार झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े .

लेकिन यह सिलसिला लंबा नहीं चल सका लिहाजा कुछ ही महीनों में पार्टी छोड़ दी इसी दौरान दिल्ली प्रवास के समय आम आदमी पार्टी के संसद संजय सिंह से मिलने का अवसर मिला उन से प्रेरित होकर आप की सदस्यता ग्रहण कर ली और 2019 मे विधानसभा चुनाव में सिंदरी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सिंबल पर चुनाव भी लड़ा पहले प्रयास में सफलता तो नहीं मिली लेकिन एक सुखद परिणाम यह रहा बिना किसी मजबूत संगठन निक आधार सिंदरी विधानसभा के सभी बूथों से वोट हासिल हुआ यह अपने आप में काफी उत्साहवर्धक था.

श्री डी एन सिंह जी ने बताया विधानसभा चुनाव में भले ही अपेक्षित सफलता नहीं मिली लेकिन पार्टी प्रबंधन ने मुझ पर भरोसा जताते हुए पिछले वर्ष अगस्त में झारखंड प्रदेश संयोजक की जिम्मेवारी सौंप दी पंजाब विधानसभा चुनाव अप्रत्याशित सफलता के बाद झारखंड प्रदेश संयोजक के तौर पर काफी जिम्मेवारी बढ़ गई है वही लोगों की अपेक्षाएं बढ़ चुकी है। तमाम चुनौतियों मुश्किलों से जूझते हुए प्रदेश मे संगठन को सही आधार देने में जुट गया हूं मेरे पक्ष में एक बात मजबूती से खड़ी हुई है यह की 2019 के विधानसभा के भाग लेने वाले तथा चुनावी जंग में भाग लेने वाले तीसरे चौथे नंबर के प्रत्याशी का पूरा समर्थन प्राप्त हो रहा है वर्तमान में आने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान रखते हुए संगठन को सही आधार देने का प्रयास में जुटा हूं हमारे सामने चुनौतियां बड़ी है राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों के सामने पार्टी को सफलता दिलाना मुश्किल है लेकिन जिस प्रकार लोगों का समर्थन मिल रहा है और हमें प्राप्त है यह अभूतपूर्व है
और हमारे लिए उत्साहवर्धक भी है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *