• Wed. Mar 11th, 2026

हत्यारे की शीघ्र होगी गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 10, 2022

सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत रात शनिवार की सुबह खप्परसाई गांव में ह्रदय विदारक लोमहर्षक घटना घटित हुई है। जिसमें 80 वर्षीय विधवा महिला का शव
मिलने से क्षेत्र में जंगल में लगे आग की तरह घटना फैल गई। महिला का नाम बुधनी बोयपायी
बताया जा रहा है।महिला की हत्या नुकीले धारदार हथियार से यह जाने की बातें सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के एसपी श्री आनंद प्रकाश दल बल
के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली, और घटनास्थल को पूरे बारीकी से देखा ।पूरे मामले की गंभीरता से लेते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को शीघ्र हत्यारे की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया । पूरे मामले के विषय जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकाश ने संवाददाता को बताया कि इस जघन्य अपराध है के लिए हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी फास्टट्रैक कोर्ट में मुकदमा चला कर उसे शीघ्र की सजा दिलाई जाएगी । वही एक सवाल के जवाब में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि
महिला को ससुरालवालों ने लगभग 20 साल पूर्व ही घर से निकाल दिया था।वह अपने मायके में रह रही थी। 10 साल पूर्व उसके पति की भी मौत हो चुकी है। मायके में अपने भतीजे के साथ रह रही थी भतीजा की भी मौत हो चुकी है।भतीजे की
विधवा बहू और उसके बच्चों के साथ यहां रह रही थी। बीती रात
किसी ने नुकीले धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी है। फिलहाल
मामले की जांच चल रही है, जल्द ही इसका उद्भेदन किया
जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *