• Mon. Sep 22nd, 2025

बागबेड़ा गणेश पूजा पंडाल में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह पहुचे,

BySubhasish Kumar

Sep 1, 2022

जमशेदपुर  बागबेड़ा कॉलोनी अंशुमन यूथ क्लब के  बागबेडा कॉलोनी स्थित रोड नंबर दो, गणेश पूजा मैदान में आयोजित भव्य गणेश पूजा पंडाल में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह पहुंचे। पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने पूरे विधि विधान एवं मंत्रों उच्चारण के साथ गणेश भगवान पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की।

कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा अरविंद कुमार सिंह को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि गणेश पूजा मैदान में गणेश पूजा का भव्य रुप से पूजा प्रारंभ करना काफी सराहनीय कदम है। उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों को अपना हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया है। वहीं समाजसेवी सिकू शर्मा के द्वारा साईं बाबा का भव्य जागरण का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर बागबेड़ा कॉलोनी कमेटी के अध्यक्ष रोहन शर्मा, आकाश मिश्रा, अंकित सिंह, आदित्य मिश्रा, अकाश वर्मा ,अरुण सिंह, रोरो शर्मा, बंटी श्रीवास्तव, गौतम सहित कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *