• Mon. Sep 22nd, 2025

फुसरो बाजार में दुर्गा पूजामनाने को लेकर बैठक आयोजित धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने का लिया निर्णय*

ByAdmin Office

Aug 29, 2022

*फुसरो बाजार में दुर्गा पूजामनाने को लेकर बैठक आयोजित धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने का लिया निर्णय*

फुसरो: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाने हेतु फुसरो बाजार दुर्गा पूजा कमेटी की दूसरी बैठक फुसरो बाजार स्थित आरएस कंपलेक्स में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महारुद्र नारायण सिंह ने किया।

दुर्गा पूजा भव्य रूप से मनाने के लिए कमेटी का विस्तार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मूर्ति चलंत रहेगा। शोभायात्रा एकादशी बृहस्पतिवार के दिन निकाला जाएगा। फुसरो बाजार में चंदा 2 सितंबर से लिया जाएगा। नई कमेटी में संरक्षक दयानंद प्रसाद बरनवाल, महारुद्र नारायण सिंह तथा केदार सिंह नियुक्त किया गया है।

अध्यक्ष विजय सिंह, सचिव पंकज कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक को बनाया गया। उपाध्यक्ष पद का दायित्व रमेश स्वर्णकार, भरत वर्मा, नागेंद्र सिंह, रवि छाबड़ा, मनोज सिंह, राजेश गुप्ता तथा मनोज शर्मा को दिया गया। सहसचिव की जिम्मेवारी अनिल गुप्ता, शंभू यादव, धर्मेंद्र सिंह, गोपी डे, संजय सिंह तथा संतोष सिंह को दिया गया। मेला प्रभारी के रूप में मनोज कुमार गुप्ता तथा मनोज शर्मा कार्य देखेंगे।

पूजा प्रभारी शिव कुमार सिन्हा, अनिल गुप्ता तथा प्रकाश राईका को जिम्मेवारी मिली है। प्रेस प्रवक्ता के रूप में खिरोधर महतो का चयन किया गया है। चंदा प्रभारी का घनश्याम प्रसाद, रवि छाबड़ा तथा नागेंद्र सिंह को जिम्मेवारी मिली है। प्रतिमा विसर्जन की जिम्मेवारी महारुद्र नारायण सिंह, शंभू यादव, मनोज शर्मा तथा अनिल गुप्ता को दी गई है। कार्यसमिति सदस्य में संतोष गुप्ता, विश्वजीत पाल, अमित कुमार अड्डी, वैभव चौरसिया, सुशांत राईका, प्रसादी महतो, छीतरमल बंसल, राकेश मालाकार, जुगनू सिंह चुने गए।
अपनी अध्यक्षीय संबोधन में महारुद्र सिंह ने कहा कि विगत कई दशकों से फुसरो बाजार में दुर्गा पूजा की व्यवस्था और भव्यता बेरमो कोयलांचल में अपना अहम स्थान रखती रही है। इसे आगे भी बरकरार रखना है।

कहा कि कोरोना महामारी के वजह से विगत 2 वर्षों से दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस वर्ष पूर्व के भांति भव्य रूप से मानाया जाएगा। जिसके लिए सब का सहयोग जरूरी है। पूजा त्योहारों के अवसर पर फुसरो बाजार का भाईचारा पूरे बेरमो कोयलांचल में एक मिसाल है। यहां सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर पूजा मनाते हैं। यह भाईचारगी आगे भी बनाए रखने की जरूरत है। कहां कि अधिक से अधिक धनराशि संग्रह करने की जरूरत है क्योंकि पूजा की सारी व्यवस्था उसी पर निर्भर है।

मौके पर विजय सिंह, घनश्याम प्रसाद, शिव कुमार सिन्हा, मनोज गुप्ता, नागेंद्र सिंह, खिरोधर महतो, राजेश कुमार गुप्ता रवि छाबरा राकेश कुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार चांडक, संजय कुमार सिंह, अमित कुमार, गोपीनाथ डे, विश्वजीत पाल, धर्मेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, संतोष सिंह, मनोज शर्मा, अनिल गुप्ता, रमेश स्वर्णकार, भरत कुमार वर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *