• Thu. Mar 5th, 2026

नशे में धुत शिक्षक, शिक्षा को किया शर्मसार ग्रामीणों ने जमकर शिक्षक को सुनाई खरी-खोटी।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 12, 2022

नशे में धुत शिक्षक, शिक्षा को किया शर्मसार

ग्रामीणों ने जमकर शिक्षक को सुनाई खरी-खोटी।

दुमका शिकारीपाड़ा —

आए दिन आप लोगों ने सड़कों तथा बाजारों में दारू के नशे में धुत होकर पड़े हुए लोगों को देखा होगा परंतु शिकारीपाड़ा प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दरबारपुर में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब विद्यालय के शिक्षक आंद्रियास मरांडी नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचे और जमीन पर ही लेट गए। उन्होंने इतनी दारु पी हुई थी कि कुर्सी में बैठने की भी शक्ति नहीं थी। जब ग्रामीणों को इस संबंध में जानकारी हुई तो गांव के ग्रामीण जुटे और उन्होंने शिक्षक की जमकर लानत मलामत की , परंतु शिक्षक उसी तरह पड़े रहा। तब किसी ने इस घटना की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताते चलें कि विद्यालयों में शिक्षकों के द्वारा जहां छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक ज्ञान भी दिया जाता है वहां विद्यालय में इस तरह शराब पीकर आने वाले शिक्षक से बच्चों के ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा आप खुद सोच सकते हैं । सबसे बड़ी बात यह है कि इस तरह के पियक्कड़ शिक्षक का विभाग ने एवं विभाग के पदाधिकारियों ने पूर्व में संज्ञान क्यों नहीं लिया। इससे पता चलता है कि विभागीय पदाधिकारी केवल कुर्सी में बैठकर अपने कर्तव्य की इतिश्री करते हैं और क्षेत्र भ्रमण तो सिर्फ कागजों में ही होता है। जब इस संबंध में शिक्षा प्रसार प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह घटना बृहस्पतिवार की है और सीआरपी को इस संबंध में जांच करने के लिए विद्यालय भेजा गया है । जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उक्त शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *