• Thu. Mar 5th, 2026

हज़ारीबाग: स्कूल रास्ते पर किये गये अतिक्रमण का एसडीपीओ ने लिया जायजा*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 6, 2022

 

रिपोर्ट :-दीपक कुमार
हज़ारीबाग: बरकट्ठा। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोनहरा कला के ग्रामीणों के शिकायत पर एसडीपीओ नाजीर अख्तर ने शनिवार को नव सृजित प्राथमिक विद्यालय के रास्ते पर किये गये अतिक्रमण का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया की बिते वर्ष मुखिया के अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से स्कुल एवं आमजनों के लिए ग्यारह फीट रास्ता रखा गया। लेकिन लगभग एक वर्ष बित जाने के बावजूद रास्ते से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिससे आज भी बच्चों को स्कुल आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

वहीं एसडीपीओ ने ग्रामीणों को अश्वासन दिया की त्योहार के बाद एसडीओ से जांच कर अतिक्रमण को हटाया जाएगा।ज्ञात हो मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक के दौरान ग्रामीणों ने स्कुल रास्ते पर किये गए अतिक्रमण को मुक्त कराने को लेकर एसडीओ और एसडीपीओ से गुहार लगाई थी। मौके पर थाना प्रभारी विक्रम कुमार, समाज सेवी यासीन खान उर्फ (बाबू खान)पूर्व मुखिया मोइम मियां, उपमुखिया प्रतिनिधि रहमत अंसारी, जीवन यादव, मनी यादव,सिकंदर अंसारी, राजू यादव,मुकेश यादव, राजेन्द्र प्रजापति,सहायक शिक्षक तुलसी प्रजापति, सफीक अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *