• Fri. May 15th, 2026

आज २६ जुलाई कारगिल विजय दिवस/ कारगिल शौर्य /स्मृति दिवस है*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 26, 2022
crescent ad

*कारगिल की ऊंची चोटियों को पाकिस्तान के कब्जे से आजाद करवाते हुए बलिदान देने वाले देश के वीर सपूतों की याद में हर साल कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को 1999 में कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. युद्ध के दौरान, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया और “ऑपरेशन विजय” (Operation Vijay) के हिस्से के रूप में टाइगर हिल (Tiger Hills) और अन्य चौकियों पर कब्जा करने में सफल रही।*

*लद्दाख (Ladakh) के कारगिल में 60 दिनों से अधिक समय तक पाकिस्तानी सेना के साथ लड़ाई जारी रही और अंत में भारत को इस युद्ध में जीत हासिल हुई. हर साल, इस दिन हम पाकिस्तान द्वारा शुरू किए गए युद्ध में शहीद हुए सैकड़ों भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हैं।*

*26 जुलाई 1999 को सेना ने मिशन को सफल घोषित किया. लेकिन जीत की कीमत ज्यादा थी।*

*इस साल कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ है. भारतीय सेना ने दिल्ली से कारगिल विजय दिवस मोटर बाइक अभियान को हरी झंडी दिखाई. युद्ध स्मारक पर ध्वजारोहण समारोह के लिए एक विशेष कार्यक्रम की योजना बनाई गई है. शहीदों के परिवारों का स्मारक स्थल में सम्मान किया जाएगा. इस अवसर पर द्रास में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने की भी योजना है. कार्यक्रम में शेरशाह की टीम मौजूद रहेगी. इस कार्यक्रम में कोरियोग्राफ किए गए नृत्य प्रदर्शन, देशभक्ति गीतों का प्रदर्शन किया जाएगा।*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *