• Tue. Mar 3rd, 2026

उत्तरप्रदेश- यूपी में मध्यप्रदेश के कांवड़ियों के साथ हुआ बड़ा हादसा । हाथरस में डंपर ने कांवड़ियों के जत्थे को रौंद दिया।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 23, 2022

शुक्रवार देर रात 2 से 3 बजे के बीच हुए हादसे में 5 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 ने अस्पताल में दम तोड़ा। कांवड़िये हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर ग्वालियर आ रहे थे। सभी कांवड़िये ग्वालियर के उटिला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद एक कांवड़िये ने बताया कि हम एक ढाबे पर खाना खा रहे थे, तभी ड्राइवर ने डंपर चढ़ा दिया।

हादसा हाथरस में कोतवाली सादाबाद बढ़ार चौराहे पर हुआ। आगरा जोन के ADG राजीव कृष्ण ने बताया कि हाथरस के कांवड़िये हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे। घटना के बाद ड्राइवर डंपर लेकर भाग निकला। हादसे में एक कांवड़िया घायल है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 42 लोगों का जत्था एकसाथ गंगाजल लेकर जा रहा था। हादसे में जबर सिंह (28), रनवीर सिंह (30), मनोज पाल सिंह (30), रमेश पाल (30) और नरेश पाल (45) समेत 6 की मौत हुई है। हाथरस ​​​​​​DM रमेश रंजन ने सभी मृतक कांवड़ियों के परिजन को 1-1 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *