• Thu. Apr 2nd, 2026

CM योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर से टकराया पक्षी, वाराणसी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 27, 2022
crescent ad

*CM योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर से टकराया पक्षी, वाराणसी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग*

लखनऊ :-उत्तर प्रदेश के मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर से पक्षी के टकराने की घटना रविवार को सामने आई है. इसके बाद वाराणसी के पुलिस लाइन में सीएम योगी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैडिंग की गई है. पुलिस लाइन से उनके हेलिकॉप्टर ने सुलतानपुर के लिए उड़ान भरी थी लेकिन पक्षी से टकराने के बाद पुलिस लाइन में ही उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करा दी गई. हेलिकॉप्टर की तकनीकी जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि लखनऊ से स्टेट प्लेन वाराणसी के लिए रवाना हो चुका है. अब स्टेट प्लेन से सीएम योगी जाएंगे. सीएम योगी के हेलीकॉप्टर की सही सलामत लैंडिंग होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली. मुख्यमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *