• Thu. Oct 2nd, 2025

मानसून ने दी दस्‍तक, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम*

ByAdmin Office

Jun 19, 2022

*मानसून ने दी दस्‍तक, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम*


रांची। झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून-2022 ने दस्‍तक दे दी। उसने साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और दुमका के कुछ हिस्सों को कवर कि‍या है। अगले दो तीन दिनों में इसके पूरे झारखंड में फैल जाने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने 18 जून, 2022 को जारी बुलेटिन में दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 19 और 20 जून को राज्‍य के लगभग सभी जगहों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 21 से 24 जून तक राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है।

मौसम केंद्र के अनुसार 19 जून को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है।

20 जून को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है।

21 और 22 जून को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *