• Sun. Feb 15th, 2026

नगर परिषद की लापरवाही के कारण जनता गंदगी से है त्राहिमाम,

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 25, 2022

 

जमशेदपुर  शहर की गंदगी  कूड़ा उठाने वाली कंपनी कोडरमा एम.एस डब्ल्यू.एम प्राइवेट लिमिटेड और नगर परिषद की लापरवाही के कारण जनता गंदगी से त्राहिमाम है। निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी महोदय को इस कूड़ा उठाने वाली ठेका कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए। जिसकी लापरवाही के कारण शहर गंदगी के नरक में तब्दील हो गया है। पिछले 1 सप्ताह से शहर में कूड़ा कचरा नहीं उठ रहा है, जिसके कारण पूरे बाजार, गली, मोहल्लों में गंदगी का ढेर लग गया है। थोड़ी सी बरसात से ही शहर का सभी नाला जाम हो गया है, और पानी रोड पर बहने लगा है।पिंकी जैन ने कहा कि कूड़ा उठाओ कंपनी के ड्राइवर, सफाई मित्र को हमेशा समय पर पेमेंट नहीं किया जाता है, जिसके कारण वह हड़ताल पर चले जाते हैं। नगर परिषद  भारी भरकम टैक्स जनता से वसूलती है, परंतु सुविधा के मामले में जीरो है।इस दौरान पिंकी जैन ने कार्यपालक पदाधिकारी एवं सिटी मैनेजर से निवेदन किया हैं की शहरवासियों को प्रतिदिन कि यह समस्या कूड़ा, कचरे की गंदगी से छुटकारा दिलाने के लिए ठोस निर्णय लिया जाए। क्योंकि स्वच्छ तिलैया से ही स्वस्थ तिलैया का निर्माण हो सकता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *