• Thu. Apr 2nd, 2026

फ्रॉड कॉल से बचने की उप विकास आयुक्त की अपील

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 28, 2022
crescent ad

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि DRDA सरायकेला खरसावा के नाम से फेक आईडी बनाकर कतिपय व्यक्ति के द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा हैं। इस क्रम मे मनरेगा नियुक्ति को लेकर कैंडिडेट्स को कॉल कर उनसे रोजगार सेवक और सहायक अभियंता पद की मेरिट लिस्ट मे नाम लाने को लेकर 30-40 हजार रूपए की मांग की जा रही है, लोगो से एडवांस के रूप में तत्काल ₹10000 की मांग की जा रही है। लोगो से बताया जा रहा है की 10-15 दिन मे मेरिट लिस्ट निकलने वाली है।
इस संबंध में उप विकास आयुक्त सह डीआरडीए निदेशक सरायकेला खरसावां श्री प्रवीण कुमार गागराई ने जिलेवासियों (खासकर परीक्षा में भाग लेने वाले कैंडिडेट) से अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार के फ्रॉड कॉल से सावधान रहें। इस तरह के किसी भी प्रकार के फ्रॉड कॉलस के झांसे में ना आए।
उन्होंने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में मनरेगा अंतर्गत सहायक अभियंता एवं रोजगार सेवक की नीयुक्ति निकाली गई है थी जो पंचायत चुनाव को लेकर अगले आदेश तक स्थगित है। उन्होंने बतया की तत्काल किसी प्रकार की मेरिट लिस्ट की प्रकाशन की सूचना बिल्कुल गलत है। ऐसे कॉल के झांसे मे ना आए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *