• Mon. Jun 22nd, 2026

जुगसलाई फुटपाथ व नाले पर दुकानदारों का कब्जा है,

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 28, 2022
crescent ad

जमशेदपुर   जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के पालिका रोड हो, गौशाला रोड या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोड सभी जगह फुटपाथ व नाले पर दुकानदारों का कब्जा है। जबकि नगर परिषद का कार्यालय चंद कदम की दूरी पर स्थित है। सड़क पर फुटपाथ पर कब्जा के कारण आए दिन जाम लगी रहती है, जिससे आम जनता इस भीषण गर्मी में बेहाल रहती है।

                                आश्चर्य है कि फुटपाथ पर दुकानदारी के कारण सड़क पर जाम लगती है और उसी जाम से प्रतिदिन विधायक से लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रूबरू होते हैं। लेकिन फुटपाथ पर से अतिक्रमण हटाने के नाम पर  कभी चेतावनी देकर व कुछ जुर्माना वसूलने के बाद आंख मूंद लेते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *