
**बलियापुर:** कुसमाटांड़ मोड़ के समीप रविवार को सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने परम एक्स्ट्रा एक्टिविटी टैलेंट सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। इस केंद्र में छोटे बच्चों एवं छात्र-छात्राओं को डांस, जुंबा, योग, अबेकस, ड्राइंग-पेंटिंग एवं ब्यूटीशियन सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारना भी बेहद जरूरी है। इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और उन्हें अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक पूर्व मुखिया संतोष रवानी, केंद्र संचालक सत्यवान रवानी, डॉ. राजीव गोप, निमाई चंद्र रवानी, गिरधारी रवानी, उमेश रवानी, मुरलीधर महतो, मुक्तेश्वर रवानी, विशाल रवानी, निर्मल रवानी, मनबोध रवानी समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
