• Sun. Nov 29th, 2026

ओवरलोडिंग और प्रदूषण के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कंजकिरो में दिनभर खड़े रहे छाई लदे दर्जनों हाइवा

admin's avatar

Byadmin

Nov 29, 2026

 

बेरमो /बोकारो थर्मल के नूरी नगर स्थित डीवीसी के ऐश पौंड से हजारीबाग की ओर छाई लेकर जाने वाले दर्जनों ओवरलोड हाइवा वाहनों को ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजकिरो में रविवार की अहले सुबह से रोक दिया है। वाहनों को रोकने वालों में पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण महतो, विधायक प्रतिनिधि खगेन्द्र महतो, प्रदीप महतो, गोपाल महतो, भैरो महतो, संजय महतो और दिनेश महतो सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हैं।

 

ग्रामीणों और नेताओं का आरोप है कि बोकारो थर्मल के ऐश पौंड से निकलने वाले इन सभी हाइवा वाहनों में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक छाई लोड की जा रही है, जो सीधे तौर पर ओवरलोडिंग के नियमों का उल्लंघन है l ओवरलोड होने के कारण परिवहन के दौरान पूरे रास्ते सड़क पर छाई गिरती रहती है, जिससे क्षेत्र में भारी प्रदूषण फैल रहा है और आम लोगों का सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बोकारो डीटीओ को मामले की सूचना दी और कंजकिरो पहुंचकर सभी ओवरलोडिंग वाहनों की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, डीटीओ की ओर से मामले की जांच करने का आश्वासन तो दिया गया, लेकिन पूरा दिन बीत जाने के बावजूद विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे,प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में ग्रामीणों ने वाहनों को जाने नहीं दिया, जिसके परिणामस्वरूप छाई लदे दर्जनों हाइवा दिनभर कंजकिरो में ही खड़े रहे। वहीं, घंटों सड़क पर वाहन खड़े रहने के कारण हाइवा चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बाइट – खगेन्द्र महतो (विधायक प्रतिनिधि )

बेरमो से राजेश कुमार की रिपोर्ट,


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *