
आदित्यपुर। गम्हरिया थाना परिसर स्थित मंदिर में आज भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक एवं हवन-यज्ञ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। थाना प्रभारी राजेश टुडू एवं समाजसेवी कन्हैया सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत सुबह नौ बजे हुई, जो करीब चार घंटे तक चला।
इसमें समाजसेवी कन्हैया सिंह एवं कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर कन्हैया सिंह ने बताया कि पिछले दिनों गम्हरिया थाना क्षेत्र में हुई अप्रिय घटना के बाद उत्पन्न अशांति के माहौल को समाप्त करने तथा क्षेत्र में पुनः अमन-चैन कायम करने के उद्देश्य से इस विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि मनुष्य केवल ईश्वर से प्रार्थना कर सकता है, बाकी सब कुछ उनके हाथों में है। भगवान शिव, बजरंगबली एवं सिद्धि विनायक से क्षेत्र में शांति बनाए रखने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने की कामना की गई।
वहीं, कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा ने कहा कि महायज्ञ के माध्यम से स्थानीय दुकानदारों, बस्तीवासियों एवं कंपनी कर्मियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई है। पुरानी बातों को दोहराने के बजाय सभी के कल्याण के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा गया।
अनुष्ठान की पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
