• Sun. Nov 29th, 2026

20 दिसंबर को सजेगी ‘द गोल्डन बीट्स ऑफ इंडियन सिनेमा’ की सुरमयी शाम, बॉलीवुड और स्थानीय कलाकार दिखाएंगे दम

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 29, 2026
जमशेदपुर । यूनाइटेड म्यूजिकल ग्रुप की ओर से 20 दिसंबर 2026 को बिष्टुपुर स्थित कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में एक भव्य लाइव संगीतमय संध्या का आयोजन किया जाएगा। ‘द गोल्डन बीट्स ऑफ इंडियन सिनेमा’ शीर्षक से आयोजित इस मेगा लाइव कॉन्सर्ट का नेतृत्व निर्देशक के. अनिल सुरेन करेंगे।
उक्त जानकारी शनिवार को स्टील सीटी क्लब साकची में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर दी गई । आयोजकों के अनुसार, जमशेदपुर में अपनी तरह के इस पहले आयोजन का मुख्य उद्देश्य झारखंड के स्थानीय कलाकारों को बॉलीवुड के अनुभवी संगीतकारों के साथ एक राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है।
इस कार्यक्रम में 25 से अधिक संगीतकार एक साथ मंच पर लाइव प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वालों में प्रमुख बॉलीवुड कलाकार में शुमार होंगे ‘मोहब्बतें’ फिल्म के प्रसिद्ध वायलिन वादक जीतू ठाकुर, प्रसिद्ध बांसुरी वादक मोहित शास्त्री और प्रसिद्ध ट्रंपेट वादक रॉबिन फरगोस अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण
25 से अधिक संगीतकारों की सामूहिक लाइव प्रस्तुति होगी , जो दर्शकों को झुमने पर मजबूर करेगी । कार्यक्रम में ट्रंपेट, सैक्सोफोन, वायलिन, बांसुरी, माउथ ऑर्गन, गिटार, ट्रिपल सेट और कांगो जैसे अकुस्टिक वाद्य यंत्रों का शानदार वादन देखने व सुनने को मिलेगी ।
साथ ही 1960 से 1990 के दशक के सदाबहार बॉलीवुड गीतों की लाइव प्रस्तुति के साथ। बॉलीवुड कलाकारों की विशेष एकल वाद्य की प्रस्तुति से भी दर्शक गण रू व रू होंगे । इसके अलावा बॉलीवुड संगीतकारों और झारखंड के कलाकारों के बीच अनूठी वाद्य जुगलबंदी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा । साथ ही बॉलीवुड संगीतकारों की संगत में झारखंड के शीर्ष गायकों का लाइव गायन होगा ।
यह मेगा लाइव कॉन्सर्ट रविवार, 20 दिसंबर 2026 को नरभेराम स्कूल परिसर स्थित कुसुम कमानी ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश केवल नि:शुल्क पास के माध्यम से ही दिया जाएगा। इस दौरान प्रेसवार्ता में निर्देशक अनिल सुरेन, मुख्य सलाहकार पूर्बी घोष, सुदीप दत्ता, श्याम नयन, संजय परियार, शिबू, अफरोज अनवर, अंकिता, त्रिपा, त्रिपर्णा, बादल, भीम, जावेद, लखिंदर और विशाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *