
सरायकेला :झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत शुक्रवार को आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूनम के नेतृत्व में कुचाई प्रखंड के बांडी गांव एवं चांडिल स्थित हरिजन बस्ती में PVTG स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान कुचाई के बांडी गांव में महिलाओं के बीच 30 सैनिटरी पैड एवं 30 इनरवियर तथा चांडिल की हरिजन बस्ती में 22 महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड एवं इनरवियर का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को मासिक स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा आवश्यक स्वच्छता सामग्री उपलब्ध कराना था।
इस अवसर पर महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, सैनिटरी पैड का उचित उपयोग एवं निर्धारित समय पर बदलाव, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा उपयोग के बाद सैनिटरी पैड के सुरक्षित निस्तारण के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करने तथा आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परामर्श लेने का संदेश दिया गया।
स्वास्थ्य शिविरों में एएएम कुचाई के चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार, डॉ. पंकज कुमार, योग शिक्षक नीलरतन, सफाई कर्मी सूरजमनी महतो एवं रमेश तथा सहिया षष्ठी ने सहभागिता की।
जिला आयुष समिति, सरायकेला-खरसावाँ के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों एवं जरूरतमंद महिलाओं तक स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
