• Fri. Nov 27th, 2026

चांडिल डैम का बढ़ता जलस्तर किसानों के लिए बना आफत, 60-65 गांवों की खेती डूबने के कगार पर*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 27, 2026
सरायकेला :चांडिल डैम का बढ़ता जलस्तर आसपास के किसानों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। डैम का जलस्तर लगभग 181 आरएल तक पहुंचने की बात सामने आ रही है। इससे डैम से प्रभावित करीब 60-65 गांवों के किसानों की खेती पर संकट गहरा गया है।
खेतों में पानी तेजी से बढ़ रहा है और धान की फसल डूबने के कगार पर है। किसानों का आरोप है कि जलस्तर को लेकर तय मानकों और पूर्व में हुई बैठकों के निर्णयों की अनदेखी कर उनकी मेहनत और आजीविका को संकट में डाल दिया गया है।एक चांडिल डैम दूसरी ओर हाथी के आतंक प्रशासक द्वारा डुबाने की काम कर रहे दूसरी ओर दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के गजराज द्वारा फसल के साथ घरों ओर फसलों को क्षत्रि पहुंचा रहा हे।
कुकड़ू प्रखंड के ओड़िया पंचायत अंतर्गत कुमारी, दयापुर, झापागोड़ा, उदाटांड़ और दुलमी समेत कई गांवों में किसान भय और असहायता के बीच दिन काट रहे हैं। खेतों में कमर तक पानी भरने की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, डैम के 13 फाटक बंद होने और जलस्तर लगातार बढ़ने से स्थिति भयावह होती जा रही है।
*’खेती छीन ली तो हम जिएंगे कैसे?’*
गांव की महिला चायना महतो ने कहा, “हम कैसे जिएंगे? खेती ही हमारी रोजी-रोटी का एकमात्र साधन है। हर साल कभी हाथियों से फसल बर्बाद होती है तो कभी डैम का पानी खेतों में घुस जाता है। आखिर गरीब किसान जाए तो जाए कहां?”
वहीं अष्टमी महतो ने भावुक होकर कहा, “हमारे बच्चों को कैसे पढ़ाएंगे? हमें नौकरी, पैसा और लाल कार्ड दे दीजिए, हम गांव छोड़कर चले जाएंगे। गर्मी में हाथी हमारी फसल बर्बाद करता है और अब पानी बढ़ाकर बची हुई फसल भी बर्बाद की जा रही है।”
किसानों की हालत इतनी खराब हो गई है कि वे अपनी धान की फसल को बचाने के लिए आखिरी कोशिश कर रहे हैं। धान की बालियां काटकर ट्रैक्टर के ट्यूब को नाव बनाकर पानी से बाहर निकाली जा रही हैं। इसके बाद खांची में भरकर फसल को किसी ऊंचे और सूखे स्थान तक पहुंचाया जा रहा है।
*180 आरएल का निर्णय, 181 आरएल तक पानी पहुंचने पर उठे सवाल*
विस्थापित अधिकार मंच के राकेश रंजन महतो ने डैम प्रबंधन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई आपदा बैठक में डैम का जलस्तर 180 आरएल तक रखने का निर्णय लिया गया था। किसान इसी निर्णय पर भरोसा कर 180 आरएल के नीचे वाले क्षेत्रों में खेती करते हैं। इसके बावजूद जलस्तर 181 आरएल तक पहुंचना किसानों के साथ अन्याय है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरायकेला के उपायुक्त से शिकायत करते हैं, तो प्रशासनिक स्तर पर केवल प्रोटोकॉल पूरा किया जाता है। एसडीओ, सीओ और ग्राम प्रधानों से रिपोर्ट मंगाने की प्रक्रिया चलती है, लेकिन किसानों की समस्या का स्थायी समाधान जमीन पर दिखाई नहीं देता।
*’जब पानी की जरूरत होती है, तब 171-172 आरएल; जब जरूरत नहीं, तब 181 आरएल’*
युवा समाजसेवी उत्तम दास ने कहा कि जब किसानों को पानी की जरूरत होती है, तब जलस्तर 171-172 आरएल तक रखा जाता है, लेकिन जब पानी की जरूरत नहीं होती, तब जलस्तर बढ़ाकर 181 आरएल तक पहुंचा दिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर जलस्तर के प्रबंधन में किसानों की जरूरत और खेती की स्थिति का ध्यान क्यों नहीं रखा जाता?
उन्होंने बताया कि किसान कमर तक ठंडे पानी में उतरकर धान की बालियां काट रहे हैं। जाली और ट्रैक्टर के ट्यूब की मदद से धान को पानी से बाहर निकाला जा रहा है। कई किसान लगातार 8 से 10 घंटे तक ठंडे पानी में काम करने को मजबूर हैं, जिससे उनके बीमार पड़ने का खतरा बढ़ रहा है।
*जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी*
ग्रामीण महिला बासुकी महतो ने जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव के समय विधायक गांव की महिलाओं को काकी, मौसी और जेठी कहकर अपनापन दिखाती थीं, लेकिन जीतने के बाद गांव की समस्याओं को देखने तक कोई नहीं आता। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान डैम से जुड़ी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया गया था, लेकिन आज किसान अपनी फसल डूबते देख रहे हैं और उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
चांडिल डैम के बढ़ते जलस्तर को लेकर युवा समाजसेवी उत्तम दास ने डैम प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब किसानों को पानी की जरूरत होती है, तब जलस्तर 171-172 आरएल तक रखा जाता है, लेकिन जब पानी की जरूरत नहीं होती, तब जलस्तर बढ़ाकर 181 आरएल तक पहुंचा दिया जाता है।
उत्तम दास ने सवाल उठाया, “आखिर जलस्तर के प्रबंधन में किसानों की जरूरत और खेती की स्थिति का ध्यान क्यों नहीं रखा जाता?”
उन्होंने सीओ के निरीक्षण पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा, “अधिकारी निरीक्षण करने आए या नहीं, कब आए और उन्होंने क्या देखा, इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं है। अधिकारी गांवों में आकर किसानों की वास्तविक स्थिति देखें। खेतों में पानी के बीच हमारी मां-बहनें किस तरह कठिन परिस्थितियों में धान काट रही हैं, यह देखकर ही किसानों की पीड़ा समझी जा सकती है।”
उत्तम दास ने बताया, “किसान कमर तक ठंडे पानी में उतरकर धान की बालियां काट रहे हैं। जाली और ट्रैक्टर के ट्यूब की मदद से धान को पानी से बाहर निकाला जा रहा है। कई किसान लगातार 8 से 10 घंटे तक ठंडे पानी में काम करने को मजबूर हैं, जिससे उनके बीमार पड़ने का खतरा बढ़ रहा है। एक तरफ फसल बचाने की जद्दोजहद है, तो दूसरी तरफ स्वास्थ्य पर भी संकट मंडरा रहा है।”
उन्होंने कहा, “विस्थापित परिवारों की स्थिति पहले से ही बेहद दयनीय है। एक तरफ हाथी उनके खेतों और खलिहानों से अनाज खाकर बर्बाद कर देते हैं, तो दूसरी तरफ डैम का बढ़ता जलस्तर उनकी तैयार फसल को डुबो रहा है। किसान आखिर किससे अपनी फसल बचाएं और किसके भरोसे अपना परिवार चलाएं?”
विधायक पर नाराजगी जताते हुए उत्तम दास ने कहा, “विस्थापितों की समस्याओं को लेकर विधायक की सक्रियता कहीं नजर नहीं आती। विधायक को प्रभावित गांवों के नाम तक पता हैं या नहीं, इस पर भी संदेह है। चुनाव के समय विस्थापितों की समस्याओं को लेकर बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन संकट के समय जनप्रतिनिधि गांवों में नजर नहीं आते।”
उत्तम दास ने भी विधायक की सक्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि विस्थापितों की समस्याओं को लेकर विधायक की सक्रियता कहीं नजर नहीं आती।
*फाटक खोलने की मांग, नहीं तो अनिश्चितकालीन तालाबंदी*
विस्थापित अधिकार मंच ने मांग की है कि चांडिल डैम का जलस्तर तत्काल 180 आरएल से नीचे किया जाए। मंच का कहना है कि जलस्तर कम करने के लिए डैम के फाटक खोलना आवश्यक है, ताकि लगातार बढ़ते पानी से किसानों के खेतों को बचाया जा सके।
राकेश रंजन महतो ने चेतावनी दी कि यदि फाटक नहीं खोले गए और जलस्तर कम करने की दिशा में तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, तो चांडिल डैम कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, डैम प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि जलस्तर नियंत्रित किया जाए, फाटक खोलने पर निर्णय लिया जाए, प्रभावित खेतों का सर्वे कराया जाए और फसल नुकसान का उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *