• Wed. Nov 25th, 2026

सरायकेला : चांडिल राशन कटौती और दुर्व्यवहार से नाराज ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, डीलर बदलने की मांग ।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 25, 2026
crescent ad
सरायकेला :चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के रुचाप, भालुककोचा और मोचीपाड़ा गांव के ग्रामीणों ने वर्तमान जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर डीलर बदलने की मांग की है।
ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ), चांडिल को लिखित आवेदन सौंपकर वर्तमान डीलर मां दुर्गा महिला समिति को हटाने की मांग की है।
आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वर्तमान राशन डीलर द्वारा लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है। राशन वितरण में अनावश्यक देरी की जाती है तथा लाभुकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। राशन, गेहूं आदि सामग्री की चोरी का भी आरोप लगाया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि राशन वितरण में पारदर्शिता और नियमितता की कमी के कारण आदिवासी, गरीब वर्ग एवं जरूरतमंद परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से मांग की है कि अब वे मां दुर्गा महिला समिति से राशन नहीं उठाएंगे। इसके बदले गांगोडीह पुनर्वास स्थित मां गंगा महिला समिति को राशन वितरण की जिम्मेदारी दी जाए। ग्रामीणों का कहना है कि मां गंगा महिला समिति से चावल, गेहूं, नमक, दाल सहित सभी सामग्री सरकारी नियम के अनुसार निर्धारित मात्रा में समय पर मिलेगी और वितरण व्यवस्था में सुधार आएगा।
ग्रामीणों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया है। अब देखना है कि विभाग ग्रामीणों की शिकायत पर क्या कदम उठाता है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *