
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास
केरेडारी,बड़कागांव / :- बीती रात्रि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत *नापोखुर्द पंचायत के इसको (बीहड़ी) गांव* में जंगली हाथियों के झुंड द्वारा घरों को क्षति पहुंचाए जाने एवं मवेशियों को नुकसान पहुंचाने की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हाथियों के हमले में *दो मवेशियों की मृत्यु* हो गई है, जबकि कुछ अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं *तलसवार पंचायत के टिकरीटांड उपरैली तालाब* के समीप भी हाथियों के झुंड के विचरण की सूचना है।

सूचना मिलते ही विधायक *श्री रोशन लाल चौधरी* ने वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO), हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल *श्री विकास पालीवाल जी* से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए –
*1.* हाथियों के झुंड को सुरक्षित तरीके से आबादी से दूर ले जाया जाए
*2.* क्षतिग्रस्त घरों व संपत्ति का अविलंब आकलन कर नियमानुसार मुआवजा दिया जाए
*3.* मृत व घायल मवेशियों का आकलन कर पशुपालकों को मुआवजा दिया जाए
*4.* प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की टीम सतत निगरानी रखे
*ग्रामीणों से विनम्र अपील -*
हाथियों के झुंड के समीप न जाएं, उन्हें उकसाएं नहीं, छेड़ें नहीं। नजदीक जाकर फोटो-वीडियो बनाने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं। सूचना तत्काल वन विभाग व स्थानीय प्रशासन को दें।
*सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।*
आपकी सुरक्षा और हितों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
