• Tue. Nov 24th, 2026

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 : गृह प्रवेश सप्ताह के तहत जिले के 49 लाभुक परिवारों ने किया अपने नए आवास में प्रवेश…

admin's avatar

Byadmin

Nov 24, 2026
crescent ad

 

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत आयोजित गृह प्रवेश सप्ताह के माध्यम से जिले में आवास योजना के लाभुक परिवारों को उनके नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 24 नवंबर 2026 को जिले के सभी 9 प्रखंडों में कुल 49 लाभुक परिवारों ने अपने नए आवास में प्रवेश कर नए गृहस्थ जीवन की शुरुआत की।

 

आज के प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार, चांडिल प्रखंड में 07, गम्हरिया में 04, ईचागढ़ में 05, खरसावां में 06, कुचाई में 03, कुकड़ू में 05, नीमडीह में 04, राजनगर में 09 तथा सरायकेला प्रखंड में 06 लाभुक परिवारों का गृह प्रवेश संपन्न कराया गया।

 

गृह प्रवेश के अवसर पर लाभुक परिवारों को पौधा, बधाई पत्र एवं आवास की चाबी भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं पंचायत प्रतिनिधिगण की उपस्थिति में लाभुक परिवारों को उनके नवनिर्मित आवास में प्रवेश कराया गया।

 

आठ दिनों में 726 परिवारों का गृह प्रवेश संपन्न

 

गृह प्रवेश सप्ताह के तहत दिनांक 17 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक जिले में कुल 726 लाभुक परिवारों के नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश कराया जा चुका है। प्रखंडवार उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, चांडिल में 95, गम्हरिया में 73, ईचागढ़ में 76, खरसावां में 91, कुचाई में 59, कुकड़ू में 81, नीमडीह में 92, राजनगर में 89 तथा सरायकेला प्रखंड में 70 लाभुक परिवारों का गृह प्रवेश संपन्न हुआ है।

 

गृह प्रवेश सप्ताह के तहत आयोजित यह पहल आवास योजना के लाभुक परिवारों को पक्के आवास की सुविधा से जोड़ने के साथ उनके सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। अपने नवनिर्मित आवास में प्रवेश कर लाभुक परिवारों के जीवन में खुशियों का नया अध्याय जुड़ रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *