• Tue. Nov 24th, 2026

*सरायकेला: कार्तिक पूर्णिमा पर खरकाई नदी घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जगन्नाथ घाट पर 7 फीट की नौका प्रवाहित

admin's avatar

Byadmin

Nov 24, 2026
crescent ad

 

सरायकेला। कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली एवं क्षेत्र के प्रमुख पारंपरिक अनुष्ठान बोइता बंदाणो के पावन अवसर पर मंगलवार की सुबह खरकाई नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही नदी घाटों पर स्नान, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया। पूरा क्षेत्र भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहा।

 

इस अवसर पर जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से सरायकेला स्थित जगन्नाथ घाट पर सात फीट की पूजा अर्चना कर नौका प्रवाहित की गई।

 

सरायकेला के प्राचीन श्री कुदरसाई मंदिर घाट, श्री जगन्नाथ घाट, पंचमुखी शिव मंदिर घाट, तेली साईं एवं धोबी साईं घाट सहित विभिन्न नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली। खरकाई नदी की शीतल लहरों के बीच पवित्र स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों का दृश्य अत्यंत मनोरम एवं विहंगम रहा।

 

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत की ओर से इस वर्ष विशेष तैयारियां की गई थीं। सभी नदी घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कराई गई। पहली बार सभी प्रमुख मार्गों एवं घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था की गई। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई थी। बोइता बंदाणो अनुष्ठान को ध्यान में रखते हुए रात में भी नगर पंचायत के कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

 

पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्वर्ग से देवता पृथ्वी पर आते हैं तथा नदी किनारे और काशी के गंगा तट पर दीप प्रज्वलित किए जाते हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में नदियों में स्नान करने पर पुण्य की प्राप्ति होती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *