• Tue. Nov 24th, 2026

आदित्यपुर में आपसी विवाद में चाकूबाजी, दो लोग गंभीर रूप से घायल*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 24, 2026
crescent ad
सरायकेला : आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर चार में सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे आपसी विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना सामने आई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोड नंबर चार स्थित एक रूई दुकान के पास दो व्यक्तियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद मारपीट और चाकूबाजी में बदल गया। बताया जाता है कि पहले एक व्यक्ति ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद दूसरे व्यक्ति ने भी उस पर चाकू से वार कर दिया।
घटना के बाद दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने आरआईटी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई।
फिलहाल दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *