• Mon. Nov 23rd, 2026

जनता की समस्याओं के समाधान को डीएम ने दिखाई गंभीरता, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश

admin's avatar

Byadmin

Nov 23, 2026
crescent ad

 

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर सोमवार, 23 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया। यह जनता दरबार सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान – जीवन आसान” पहल के तहत आयोजित किया गया।

जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा तथा संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए आवेदन सौंपे।

प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली निर्माण, भूमि विवाद, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, जमीन पर अवैध कब्जा, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स से संबंधित मामले, मानदेय भुगतान, आंगनबाड़ी बहाली में अनियमितता एवं अनुग्रह अनुदान सहित जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामले शामिल रहे।

जिला पदाधिकारी ने सभी परिवादों को गंभीरता से सुना और प्राप्त आवेदनों को विधिवत पंजीकृत कर संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों में त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान डीएम अभिलाषा शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक परिवाद का निष्पादन गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत तरीके से निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों को परिवादों के निष्पादन की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े तथा उनकी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित हो सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *