
सरायकेला। सरायकेला स्थित श्री रानी सती मंदिर में दादी रानी सती का पावन मंगसीर नवमी महोत्सव इस वर्ष भी धूमधाम, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर आज श्री रानी सती मंदिर परिसर में संजय सेक्सरिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 25 नवंबर से 2 दिसंबर तक नौ दिवसीय धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि महोत्सव के प्रथम दिन दादी भक्त पवन अग्रवाल द्वारा विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की जाएगी तथा दादी की पावन ज्योत प्रज्वलित कर नौ दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। पूरे नौ दिनों तक मंदिर परिसर में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के संचालन में महिला समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। महिला समिति की सदस्याएं प्रतिदिन दादी के भजन, पूजन एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण तैयार करेंगी।

महोत्सव के समापन अवसर पर 2 दिसंबर को विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस दिन यजमानों द्वारा दादी को मन की सवामणी अर्पित की जाएगी। दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रहेगा। वहीं संध्या 3 बजे से दादी का अखंड मंगल पाठ, पावन ज्योत एवं प्रसाद वितरण सहित विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने महोत्सव को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों पर चर्चा की तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष सह श्री रानी सती मंदिर के सचिव मनोज कुमार चौधरी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अरुण सेकसरिया, आशीष अग्रवाल, संजय चौधरी, मोहन सेकसरिया, जनक गोयल, जॉनी अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, केशव लोहड़ीवाल, तरुण अग्रवाल, अंकित अग्रवाल सहित महिला मंच की अनेक सदस्याएं उपस्थित थीं।
मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से नौ दिवसीय मंगसीर नवमी महोत्सव में सपरिवार शामिल होकर दादी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
