• Sun. Nov 22nd, 2026

झारखंड गायत्री परिवार का 65 वां रक्तदान शिविर, स्वर्गीय निर्भय सिंह को समर्पित

admin's avatar

Byadmin

Nov 22, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर। भालूबासा सामुदायिक भवन में गायत्री परिवार नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मण्डल द्वारा 65वां रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को समाजसेवी स्वर्गीय निर्भय सिंह को समर्पित करते हुए संपन्न किया गया। इस भव्य एवं दिव्य आयोजन में सम्मानित अतिथि स्वरुप जमशेदपुर सांसद बिद्युत वरण महतो , पूर्वी विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू ,भाजपा नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह , एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस क़े चेयरमैन दिलीप सिंह , जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज क़े अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवं महामंत्री सुजीत शर्मा तथा भाजपा क़े जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा कि गरिमामयी उपस्थिति रही। दीप प्रज्जलन, देव आवाहन एवं अतिथि सम्मान क़े साथ शिविर का शुभारम्भ हुआ। मंच संचालन करते हुए गायत्री परिवार नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ क़े वरिष्ठ परिजन शम्भु नाथ दूबे ने रक्तदान अभियान क़े इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारा यह रक्तदान अभियान 2006 से प्रारम्भ हुआ जो अनवरत चलते हुए आज 65वें पड़ाव पर पहुंचा है। इस यात्रा में हमारे युवा मित्रों क़े उत्साह ने कभी इस अभियान को थमने नहीं दिया। हमारे इस अभियान को वर्ष 2011 से ही वोलेट्री ब्लड डोनर्स एसोसिएशन से धार्मिक संस्थाओं में सर्वाधिक रक्त दान कराने क़े लिए निरंतर पुरस्कृत किया जा रहा है। अब तक गायत्री परिवार क़े इस अभियान क़े माध्यम से 12 हज़ार से अधिक यूनिट रक्त संग्रह कर ब्लड बैंक जमशेदपुर को समर्पित किया गया। हमारे सेवा प्रकल्प क़े माध्यम से अब तक 36000 से 40000 लोगों तक जरूरत क़े समय सहायता प्रदान कि गई है। टाटानगर गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मण्डल क़े द्वारा वर्ष में एक बार एकदिन एकसाथ झारखण्ड प्रान्त 17 से 18 ज़िलों में वर्ष 2018 से रक्तदान शिविर सफलता पूर्वक लगाया जा रहा है। आज का यह शिविर स्वर्गीय निर्भय सिंह जी क़े पुण्य स्मृति में समर्पित किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय निर्भय सिंह जी क़े परिवार क़े सभी युवा शिविर स्थल पर आये एवं स्वर्गीय निर्भय सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सभी अतिथियों ने एवं सभी गायत्री परिवार क़े कार्यकर्त्ता भाई बहनों ने मौन रख कर दिवंगत आत्मा कि शांति एवं सदगति हेतु गायत्री माता एवं परम पूज्य गुरुदेव, परम वंदनिया माता जी क़े चरणों में प्रार्थना अर्पित किये।

इस शिविर मे कुल 219 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।आज क़े इस शिविर में वोलेट्री ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं ब्लड बैंक क़े डॉक्टर कि टीम का भरपूर सहयोग रहा। रक्तदान अभियान क़े हमारे संयोजक एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ क़े समन्वयक श्री संजीव सिन्हा एवं श्री संतोष राय जी ने सभी सम्मानित रक्त दाताओं एवं सम्मानित अतिथिओं का सहयोग एवं युवा साथिओं का मनोबल बढाने हेतु आभार ब्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रकट किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *