• Sun. Nov 22nd, 2026

विधायक सरयू राय द्वारा आयोजित 26वीं रामार्चा पूजा में 50 हजार लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

admin's avatar

Byadmin

Nov 22, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर। पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में आयोजित श्री रामार्चा पूजा आज महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गई। बारिश के बावजूद दोपहर 12 बजे से भक्तों की भीड़ प्रसाद के लिए उमड़ पड़ी।

लगभग 50 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद में मुख्य रूप से हाथी कान पूरी, सब्ज़ी, चटनी, बुनिया और लड्डू शामिल थे। प्रसाद वितरण का शुभारंभ सरयू राय ने खुद अपने हाथों से किया। वह अत्यंत विनम्र भाव से प्रसाद बांटते दिखे। हाथी कान पूड़ी बनाने के लिए शाहाबाद से खास तौर पर कारीगर बुलाये गए थे। इनके हाथों की बनी पुड़ियां खाकर लोग स्वाद की तारीफ करते सुनते गए।

पूजा का यह 26वाँ साल था। इस साल सांसद विद्युतवरण महतो, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डा. एस एन पाठक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिद्धिनाथ सिंह, विधायक समीर मोहंती, मंगल कालिंदी, कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो एंजेला गुप्ता, पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, कुणाल षड़ंगी, बड़ कुंअर गहराई, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र तिवारी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह, खादी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जयनंदू, खादी ग्राम बोर्ड के पूर्व सदस्य मनोज सिंह

,लक्ष्मण टुडू, राज कुमार सिंह, पंकज सिंह, विक्टर सोरेन, मोहन कर्मकार, आस्तिक महतो, बबन राय, दुखनि सोरेन, सिद्धनाथ, रविंदर, राकेश्वर पांडेय, रघुनाथ पांडेय,

रजत सिंह, मुकेश मित्तल, पंकज सिंह, श्रीकांत सिंह, शशि भूषण प्रसाद, आर आर दुबे, जुगनू पांडे, परितोष सिंह, अविनाश अनुपम, अंजनी मिश्रा,मनीष सिंह, रवि महतो, चंदेश्वर खां, नट्टू झा, रवि सिंह चंदेल,राजेश सिंह राजू, करण सिंह, कुसुम पूर्ती समेत सैकड़ों विशिष्ट और हजारों आम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण में झारखंड श्रीवारी सेवा दल की 55 महिलाएं और 15 पुरुष सहित स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के दोनों ट्रस्टी अशोक गोयल और आशुतोष राय की महती भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *